Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने जिलेवासियों से किया अपील,सही पोषण को अपनाएं, ताकि हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बन सके
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से किया अपील,सही पोषण को अपनाएं, ताकि हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बन सके

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से किया अपील,सही पोषण को अपनाएं, ताकि हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बन सके

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में _उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह (01-30 सितंबर 2024) के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता कर पोषण माह के आयोजन के संबंध विस्तारपूर्वक मीडिया को अवगत कराया।

    उपायुक्त ने कहा कि मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि है सही पोषण को अपनाकर ही हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बनेगा। इसके लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से पोषण संबंधी जागरूकता लाने एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपील किया।

    उन्होंने कहा कि पोषण माह को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। 01 महीने तक चलने वाले इस अभियान में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से पोषण पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पोषण माह के दौरान समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं किशोरियों और कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में आपेक्षित सुधार लाने सहित अन्य बिंदुओं पर जन भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनांदोलन का रूप दिए जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले में पोषण रैली, पदयात्रा, मानव श्रृंखला, अनाज और सब्जियों की संगोली, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, भोजन स्टॉल, पोषण शपथ कार्यक्रम सहित पोषण शपथ हस्ताक्षर अभियान आदि का आयोजन किया जाएगा।

    पूरे सितंबर महीने में जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियां जैसे- गोदभराई सह सुपोषण दिवस और अन्नप्राशन के साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गृह भ्रमण कर विभिन्न बिंदु लेकर कार्यक्रम का अयोजन किया जाना है।

    वहीं इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ ने मीडिया को पोषण माह के संबंध में पोषण कैलेंडर की प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

    इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, विभिन्न प्रेस प्रतिनिधि के अलावा समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री बनकर शहर लौटने पर रामदास सोरेन का इंडिया गठबंधन ,कांग्रेस एवं झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन
    Next Article आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों एवं निकायों में शिविर का हुआ आयोजन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.