Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रहमतों, बरकतों व इबादतों का महीना है रमजान :जैनुल अंसारी
    Breaking News झारखंड

    रहमतों, बरकतों व इबादतों का महीना है रमजान :जैनुल अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रहमतों, बरकतों व इबादतों का महीना है रमजान :जैनुल अंसारी

    संवाददाता

    जामताड़ा: पवित्र माह रमजान के पावन अवसर पर रोजे की महत्त्व व विशेषताओं का वर्णन करते हुए झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव जैनुल अंसारी ने कहा कि रोजा उन पांच बुनियादी अरकानों में से एक है जिसे व्यवहार में लाने वाला ही सच्चा मुसलमान है , 30 दिवसीय रोजा तीन अशरों में विभाजित होता है। पहला दस दिन का अशरा रहमतों ,दूसरा दस दिनों का बरकतों व तीसरा दस दिनों का अशरा जहन्नम की आग से निजात का होता है।रमज़ान में इबादतो का सवाब ज़्यादा मिलता है,रोजे से संयम सदाचार की भावना जागृत होती है| रोजे से चारित्रिक नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास व हृदय एवं आत्मा का शुद्धीकरण भी होता है। रोजे में एक नेकी 70 नेकियों के बराबर होती है।जैनुल अंसारी ने आगे कहा कि इस पवित्र माह का महत्व इसलिए भी है कि इसी महीने में कुरान ए पाक नाजिल हुई जिससे हमें एक सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
    ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि उनके द्वारा हमें कुरान ए पाक जैसी अज़ीम किताब मिली। हमारे पास एक ऐसी किताब है हर सवाल का जिसमे जवाब है| कुरान हमें सर्वोत्तम मार्ग दिखाता है जिससे हमें एक अच्छी जिंदगी जीने का अवसर प्राप्त हुआ।पवित्र माह रमजान में पांच वक्त की नमाज के अतिरिक्त नफल नमाज़,तिलावत ए कलाम ए पाक एवं अन्य इबादतों के माध्यम से अल्लाह को राजी करने में बंदे मशगूल रहते हैं ।जैनुल ने कहा कि रोज़ा तकवा यानी परहेजगारी एवं अल्लाह के हुक्म का पालन करना है।
    तीस दिवसीय रोज़ा असल में पूरी ज़िन्दगी के लिए एक प्रशिक्षण मात्र है।
    जैनुल अंसारी ने कहा की आखरी 10 दिन के अशरे में इबादतों के क्रम में शबे कद्र व एतकाफ के जरिए अल्लाह की इबादत करते हैं। एतकाफ में क्षेत्र या बस्ती,इलाके का एक भी व्यक्ति शामिल हुआ तो पूरे इलाके की शमूलियत हो जाती है। रोज़ा दया, संयम, सदाचार एवं अनुशासन का प्रतीक है |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा वर्षामापक यंत्र सामग्री को प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को सौंपा गया
    Next Article परिवार वाले को बिना सूचना दिए जीआरपी  पर बच्चों को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का आरोप, विधायक इरफान ने कराया मुक्त ,लगाई फटकार

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.