जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा वर्षामापक यंत्र सामग्री को प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को सौंपा गया।
संवाददाता
जामताड़ा: सोमवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी जामताड़ा के द्वारा वर्षामापक यंत्र सामग्री सदानंद महतो, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कुंडहित को वर्षामापक यंत्र पूर्ण सामग्री के साथ सौंपा गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा बताया गया की प्रभारी प्र0कृ0पदा0, कुण्डहित वर्षामापक यंत्र को अधिष्ठापन कराते हुए वर्षापात प्रतिवेदन 01 जून से प्रतिदिन वर्षापात प्रतिवेदन ससमय भेजना सुनिश्चित् करेंगे, साथ ही वर्षापात रजिस्टर में संधारित करने हेतु कहा गया। सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया की वर्षापात प्रतिवेदन मौसम केन्द्र, राँची,आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची, अर्थ, सांख्यिकी निदेशालय, झारखण्ड, राँची कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों को 01 जून से प्रतिदिन ससमय भेजी जाती है।सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा कहा गया की वर्षामापक यंत्र का उद्देश्य- क्षेत्र में वर्षा का माप कर क्षेत्र का उच्च वर्षा, मध्यम वर्षा, कम वर्षा, व अति कम वर्षा का घोषणा राज्य, आपदा विभाग, व मौसम केन्द्र के द्वारा सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाता है, जिससे कि किसानों को बीमित फसलों का लाभ मिलता है।

