Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवार वाले को बिना सूचना दिए जीआरपी  पर बच्चों को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का आरोप, विधायक इरफान ने कराया मुक्त ,लगाई फटकार
    Breaking News झारखंड

    परिवार वाले को बिना सूचना दिए जीआरपी  पर बच्चों को जबरन क्वॉरेंटाइन करने का आरोप, विधायक इरफान ने कराया मुक्त ,लगाई फटकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे|विधायक ने कहा आए दिन पुलिस द्वारा जामताड़ा व नारायणपुर क्षेत्र के बच्चों को ट्रेन से उतरने के बाद जबरन कोविड-19 सेंटर ले जाकर क्वॉरेंटाइन कर दिया जाता था। कई दिनों तक परिवार वालों को सूचना तक नहीं मिलता था। इसे लेकर परिवार वालों ने विधायक से शिकायत की।मौके पर विधायक धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर नारायणपुर के जबरदाहा, शिमला, मंडरो, तिलाबाद एवं सावलापुर की कई बच्चों को पुलिस की गिरफ्त से मुक्त कराया। मौके पर विधायक ने जीआरपी थाना को जमकर फटकार लगाई और कहा की कोरोना के लिए सिर्फ हमारे बच्चे ही जिम्मेदार नहीं हैं।अगर बच्चा बीमार है या फिर सांस फूलता है या फिर कोविड-19 का लक्षण दिखता है तो आप उसे कोविड-19 में क्वॉरेंटाइन कर सकते हैं परंतु बिना किसी लक्षण के भी हमारे बच्चों को जबरदस्ती रोक कर क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजना सरासर गलत है और इसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। पुलिस वाले जानबूझकर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और उनके पैसे भी निकाल लेते हैं। बच्चों को ठीक से खाना तक नहीं देते हैं। उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जाता है। अगर आप उन्हें पकड़कर क्वॉरेंटाइन करते हैं तो कम से कम उनके परिवार वालों को सूचना दे ताकि परिवार वालों को चिंता ना रहे और उन्हें अपने बच्चों के बारे में जानकारी रहे। परिवार वालों को जानकारी नहीं मिलने के कारण यह लोग परेशान हो जाते हैं और लापता होने की बात समझने लगते हैं।परिवार वालों की सूचना पर विधायक ने पहल करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंपा और कहा कि आप लोग चिंता ना करें आपका विधायक आप लोगों के साथ गलत होने नहीं देगा।जो पुलिस अधिकारी इस तरह का कार्य करते हैं उन्हें किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इसका भरोसा मैं दिलाता हूं।मौके पर पप्पू डालमिया, अरुण दास, बुलु चक्रवर्ती आरसी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरहमतों, बरकतों व इबादतों का महीना है रमजान :जैनुल अंसारी
    Next Article कोविड-19 का अनुपालन ही कोरोना से हमें मात दे सकता है: प्रशासन

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.