Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं, वे आस्था रखने वाले सब लोगों के हैं : फारूक अब्दुल्ला
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं, वे आस्था रखने वाले सब लोगों के हैं : फारूक अब्दुल्ला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम (Ram) के नाम का इस्तेमाल करती है, लेकिन राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. पैंथर्स पार्टी (Panthers party) द्वारा उधमपुर में आयोजित एक रैली में अब्दुल्ला ने कहा कि ‘राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. कृपया इस धारणा को अपने दिमाग से निकाल दें. भगवान राम उनमें आस्था रखने वाले सभी लोगों के भगवान हैं. फिर चाहे वे मुसलमान हों या ईसाई, अमेरिकी हों या रूसी.’

     

     

     

     

    नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख ने कहा कि ‘जो यह कहते हुए आपके पास आते हैं कि सिर्फ हम ही राम के भक्त हैं, वे मूर्ख हैं. वे राम के नाम का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्हें राम से नहीं सत्ता से प्यार है.’ उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि जब जम्मू-कश्मीर में चुनावों की घोषणा होगी, तो वे आम आदमी का ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.’ गैर भाजपा दलों के बीच एकता के मुद्दे पर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘हमारी एकता में कोई बाधा नहीं आएगी. चाहे वह कांग्रेस हो, नेकां या पैंथर्स पार्टी. हम लोगों के लिए लड़ेंगे और मरेंगे. लेकिन हम सब एकजुट रहेंगे.’

     

     

     

     

    अब्दुल्ला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए और लोगों से इसके इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने को कहा. उन्होंने केंद्र-शासित प्रदेश में चुनाव से पहले धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिशों के खिलाफ भी लोगों को आगाह किया. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में भी फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में कहा था कि भगवान राम किसी एक धर्म के नहीं बल्कि सभी हिंदुस्तानियों के भगवान हैं. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भगवान और अल्लाह के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा दिया जाएगा तो देश के टूटने का खतरा एक बार फिर से पैदा हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार -: महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी, फिक्स्ड शुल्क में इजाफा
    Next Article पीएम मोदी ने वन वर्ड टीबी डे के अवसर पर आयोजित समिट का उद्घाटन कर कहा “भारत 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य कदम पर है “

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.