Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार -: महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी, फिक्स्ड शुल्क में इजाफा
    Breaking News बिहार

    बिहार -: महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी, फिक्स्ड शुल्क में इजाफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2023Updated:March 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को गहरा झटका लगा है. अब बिहार में लोगों को बिजली के लिए अधिक पैसे देने पड़ेंगे. जी हां! राज्य में अब बिजली महंगी होने जा रही है. दरअसल विद्युत विनियामक आयोग (रेगुलेटरी कमीशन) ने बिहार में बिजली दर में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. पटना में आज विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की. मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है.

     

     

     

     

    ऐसे में अब विद्युत उपभोक्ताओं को सवा गुना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. इसके साथ ही विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली बिल फिक्स्ड चार्ज में भी दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी का फैसला सुनाया है. बिजली कंपनियों ने विद्युत विनियामक आयोग से 53.62 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी. बिजली देने की नई घोषणा करते हुए बिहार विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन ने बताया कि प्रति यूनिट बिजली का दर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर तय किया जाएगा.

     

     

     

     

    जानें प्रति यूनिटी कितनी महंगी होगी बिजली

    बिजली दर में जो बढ़ोतरी की गई है वह सभी कैटेगरी के लिए एक साथ लागू होगी. विद्युत नियामक आयोग ने प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथी बिहार में इलेक्ट्रिसिटी बिल पर फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी का फैसला सुनाया है. वहीं बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में बिहार में बिजली करीब 2 रुपये प्रति यूनिट महंगा हो सकता है.
    दरअसल अब 100 यूनिट तक बिजली यूज करने वाले कस्टमर को 150-200 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे. 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपयोग करने वाले को 1.67 रुपए प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे. इसमें फिक्स्ड चार्ज जोड़ दिया जाए तो बढ़ोतरी प्रति यूनिट 2 रुपए से ज्यादा होगी.

     

     

     

     

    पहले 6.95 प्रति यूनिट के दर से मिलती थी बिजली

    बिहार में विद्युत नियामक आयोग के फैसले के बाद बिहार में बिजली दर 6.95 प्रति यूनिट था, जो अब बढ़कर 8.62 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगा. हालांकि अंतिम रेट सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर तय होगा कि सरकार प्रति यूनिट 1.83 सब्सिडी देती है. इसके अलावा आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए बिजली दरों के स्लैब को तीन से घटाकर अब दो कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेवल खुले में शौच से मुक्‍ति नहीं, व्‍यवहारिक बदलाव का कारण भी बना स्‍वच्‍छ भारत मिशन : शेखावत
    Next Article राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं, वे आस्था रखने वाले सब लोगों के हैं : फारूक अब्दुल्ला

    Related Posts

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    September 25, 2026

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    September 25, 2026

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.