झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के आज जमशेदपुर पहुचने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया तथा उनसे मुलाकात की l श्री गंगवार ने श्री शुक्ल का कुशल क्षेम पूछा और श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना की l


