Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज  प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर मैदान में उतारी टीम 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज  प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर मैदान में उतारी टीम 

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज  प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर मैदान में उतारी टीम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 7 जुलाई – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी मौजूद रहे।

    बैठक में जिले के विभिन्न प्रखण्ड एवं मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को पुनः सशक्त करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है, जिसमें झारखंड भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सभी मण्डल अध्यक्षों को जल्द ही झारखंड ऐप से जोड़े जाने और उनके क्षेत्रों में पंचायत, वार्ड एवं मुहल्ला कांग्रेस कमिटियों के गठन के निर्देश दिए गए।

    पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप बलमुचू ने कहा कि संगठन की मज़बूती ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। वहीं सह-पर्यवेक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी नव नियुक्त अध्यक्षों से जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता, पदयात्रा, नुक्कड़ सभा एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान जिले के 50 से अधिक मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रमुख नियुक्तियों में आजादनगर से फैयाज आलम अंसारी, मानगो से राकेश दास, सोनारी से दीपक यादव, कदमा से अभिषेक मोहंती, बिरसानगर से गुरुपदो गोराई सहित अन्य नाम शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस का परचम अब गांव-गली तक लहराना है।

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज  प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर मैदान में उतारी टीम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी पी समिति प्रबन्धन समिति के दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए दिनेश कुमार
    Next Article झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.