वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय केवल कृष्णा एक कुशल और अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे,जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का हमेशा प्रयास किया l
श्री शुक्ल ने कहा स्वर्गीय कृष्णा उनके अपने मित्रों में एक थे, उनके निधन से अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है l जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है lश्री शुक्ल ने स्वर्गीय कृष्णा के निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया है l श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति सम्वेदना जताया है l

