Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची फाइनल में, बटलर का शानदार शतक
    Breaking News Headlines

    बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची फाइनल में, बटलर का शानदार शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. जोस बटलर के शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा. इस हार के बाद बैंगलोर का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया. आरसीबी की ओर से रखे गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाए. राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रन बनाए. बटलर ने अपना शतक 59 गेंदों पर पूरा किया. उन्होंने 10 गेंदों पर 10 चाैके और छह छक्के लगाए. बटलर को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. यशस्वी को जोस हेजलवुड ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया. जायसवाल ने 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली. कप्तान संजू सैमसन 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें वानिंदु हसरंगा की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने स्टंप आउट किया. संजू ने एक चौका और दो छक्के लगाए. सैमसन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की. देवदत्त पडिक्कल को जोस हेजलवुड ने 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.
    इससे पहले रजत पाटीदार (58 रन) के अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी. पाटीदार ने छठे ओवर में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 42 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े. कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल (13 गेंद में, दो छक्के, एक चौका) ने 24 रन का योगदान दिया.

    राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के विकेट शामिल थे. उनके अलावा ओबेद मैकॉय ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. ट बोल्ट और आर अश्विन के नाम एक एक विकेट रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने की आत्महत्या, पोती के यौन शोषण के थे आरोप

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.