Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने की आत्महत्या, पोती के यौन शोषण के थे आरोप
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने की आत्महत्या, पोती के यौन शोषण के थे आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है. वह 59 साल के थे और उन पर अपनी पोती के साथ यौन शोषण करने के आरोप थे. राजेंद्र की बहू ने कुछ दिनों पहले ही उनके खिलाफ पोती से यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था. इन आरोपों के लगने से राजेंद्र दुखी थे, इसलिए उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मार ली.

    राजेंद्र बहुगुणा की बहू ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से राजेंद्र काफी आहत थे. उन्होंने सुसाइड करने से पहले पुलिस को फोन किया और फिर टंकी पर चढ़कर पिस्टल से गोली मार ली. पुलिस ने राजेंद्र की बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
    हल्द्वानी के सर्किल ऑफिसर भूपिंदर सिंह सोनी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और लंबी बातचीत के बाद राजेंद्र को टंकी से नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था. लेकिन उन्होंने अचानक बंदूक निकाली और अपनी छाती में गोली मार ली। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया था. उन्हें बचाने के लिए हमने पूरी कोशिश की थी.

    गौरतलब है कि राजेंद्र बहुगुणा हल्द्वानी में रोडवेज यूनियन के नेता थे. जब एनडी तिवारी राज्य के सीएम थे, तब साल 2004 से 2005 तक राजेंद्र बहुगुणा को राज्य मंत्री का दर्जा मिला था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंगलोर को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची फाइनल में, बटलर का शानदार शतक
    Next Article शकीरा टैक्स फ्रॉड के आरोप में जाएंगी जेल? स्पेन की कोर्ट में तय होगी सजा

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.