Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से पेश की चादर
    Breaking News Headlines

    मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से पेश की चादर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजमेर. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को अजमेर के दरगाह शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूफियों की सोच, संतों के संस्कार और समाज के समावेशी सशक्तीकरण का संकल्प ही हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने का मजबूत मंत्र है.

    नकवी ने अजमेर दरगाह शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चादर’ पेश करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के सभी तबकों के लोगों को उनका संदेश पढ़कर सुनाया. प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई ‘चादर’ का वहां मौजूद लोगों ने पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया और ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में उसे पेश किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर विश्व भर में उनके अनुयायियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं. दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ में चादर भेजते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि, अनेकता में एकता भारत की पहचान है. देश में विभिन्न पंथों, सम्प्रदायों एवं मान्यताओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्त्व हमारी विशिष्टता है. विभिन्न कालखंडों में देश के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करने वाले संतों, महात्माओं, पीर व फकीरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस गौरवशाली परंपरा में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का नाम पूरे आदर और श्रद्धा के साथ लिया जाता है, जिन्होंने समाज को प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया.

    प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, गरीब नवाज के आदर्शों एवं विचारों से पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी. समरसता और भाईचारे की मिसाल यह उत्सव श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को और प्रगाढ़ बनाएगा. इसी विश्वास के साथ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर मैं दरगाह अजमेर शरीफ से देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं.
    स अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज दुनिया पीएम मोदी की तरफ उम्मीद और यकीन के साथ विश्व शांति के नायक के रूप में देख रही है, वो इन्ही सूफी-संतों के आशीर्वाद और समाज के समर्थन का नतीजा है. नकवी ने कहा कि, ”ख्वाजा गरीब नवाज का जीवन हमें सामाजिक सौहार्द एवं एकता की ताकत को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है, जिससे हम टकराव-बिखराव पैदा करने वाली ताकतों को परास्त कर सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्थडे- कभी 5 हजार लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, रोते हुए लौटी थीं घर
    Next Article सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल

    Related Posts

    जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार

    September 13, 2026

    केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी

    September 13, 2026

    आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित 

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार

    केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी

    आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित 

    आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित

    22 सितंबर को धूमधाम से मनेगा करमा पूजा महोत्सव, तैयारियां पूरी

    बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.