Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल
    Headlines

    सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है. इस महीने में लड़का और लड़की अपने दिल की भावनाएं एक-दूसरे से जाहिर करते हैं. वैसे तो ये पूरा महीना ही प्यार का माना जाता है, लेकिन 7 से 14 तारीख तक एक सप्ताह प्यार करने वालों के लिए खास होता है. इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है. प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस दौरान मिलना-जुलना भी काफी होता है. कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने के नए-नए तरीके भी खोजते रहते हैं. आम तौर पर प्रेमी जोड़े अपने साथी से मिलने के लिए पार्क, मॉल या सिनेमा हॉल को चुनते हैं, लेकिन एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस प्रेमी जोड़े ने मिलने के लिए सबसे अलग जगह को चुना, जिसके बाद से ये कपल देशभर में चर्चा का विषय बन गया है.दरअसल, बेंगलुरु के मनीपाल कालेज में एक छात्र से उसकी प्रेमिका उसके हॉस्टल मिलने पहुंचती है. मिलने-जुलने में वक्त का पता नहीं चलता और समय काफी ज्यादा हो जाता है. जब लड़की को घर जाने की बारी आई तो दोनों के सामने समस्या हो गई की हॉस्टल से बाहर कैसे जाएं? छात्र ये भी चाहता था कि लड़की बाहर भी चली जाए और किसी को पता भी न चले. ऐसे में छात्र को एक आइडिया आता है. उसने अपनी प्रेमिका को एक सूटकेस में बंद किया और उसे कमरे से बाहर लेकर निकल गया. जब छात्र हॉस्टल से निकल ही रहा था, तभी हॉस्टल के केयरटेकर की नजर उस छात्र पर पड़ती है. जब केयरटेकर ने पूछा कि सूटकेस में क्या है तो जवाब में लड़के ने बताया कि उसने ऑनलाइन कुछ सामान आर्डर किया था, ये वही सामान है.
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब केयरटेकर को लड़के पर शक हुआ तो उसने सूटकेस खोलने को कहा. पहले तो लड़के ने सूटकेस खोलने में आनाकानी की लेकिन उसे बैग खोलना ही पड़ा. सूटकेस खुलते ही केयरटेकर ने जो देखा उसे देखकर उसके होश उड़ गए. सूटकेस के खुलते ही उसमें से एक लड़की बाहर निकलती है. केयरटेकर इस बात से हैरान था कि इस सूटकेस में लड़की कैसे फिट हुई होगी. हालांकि, इन दोनों के क्या नाम हैं और ये किस कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं ये अभी तक पता नहीं चल पाया है.

    दोनों को हॉस्टल प्रबंधन ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों को उनके संबंधित हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया है. अब वे अपने-अपने घर लौट चुके हैं. इन सब में सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बिना किसी तारीख के शेयर किया गया है. ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा बताया जाता है कि ये वीडियो साल 2019 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है, लेकिन ये इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल हुआ है. अभी तक ये भी तय नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब और कहां शूट किया गया था. कुछ रिपोर्ट्स में इसे कर्नाटक के किसी हॉस्टल का बताया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से पेश की चादर
    Next Article राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि, पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज रहे मौजूद

    Related Posts

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    September 13, 2026

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    September 13, 2026

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर बने चाहरदीवारी को अतिक्रमणकारी ने स्वयं हटाना शुरू किया

    जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार

    केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी

    आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित 

    आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.