Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में चार बहनों की डूबने से मौत, दो सगी ओर दो चचेरी बहनें शामिल
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में चार बहनों की डूबने से मौत, दो सगी ओर दो चचेरी बहनें शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उदयपुर. चित्तौडग़ढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के थमलाव गांव की चार बहनों की पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से मौत हो गई. उनमें दो सगी बहनें, जबकि दो चचेरी बहनें शामिल हैं. भाई ने गड्ढ़े के पास बहनों की चप्पलें रखी देखकर घटना का पता चला.

    जानकारी के अनुसार चारों बहनें खेत में पिकनिक मनाने घर से निकलीं थी. जहां पानी से भरे गड्ढ़े के किनारे जाते समय पैर फिसलने से हादसा हो गया. बहनों को तलाशने निकले भाई ने जब बहनों की चप्पल गड्ढ़े के बाहर देखी तो उसे शंका हुई और उसने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी. जिस पर ग्रामीणों ने पानी में तलाशा तो चारों बहनों के शव मिल गए. परिजनों की मांग पर मेडिकल टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव उनके हवाले कर दिए.

    घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल, उप अधीक्षक झाबरमल यादव, थानाधिकारी राजाराम, उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा और तहसीलदार लादू सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे. एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने आशंका जताई कि एक बच्ची का पैर फिसला होगा तो बाकी तीनों ने बचाने की कोशिश की होगी. उनका भी बैलेंस बिगड़ा और चारों डूब गईं.

    दो भाइयों की थी चारों बेटी

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि थमलाव गांव के सुरेंद्र सिंह और उसके भाई हेमेंद्र सिंह ने अपने खेत के पास एक बड़ा गड्ढा बनाकर पानी जमा किया हुआ था. शनिवार को दोनों भाइयों की 4 बेटियां खेत पर पिकनिक मनाने गई थी. जिनमें सुरेंद्र सिंह की बेटी निशा राजपूत (22) और आशा (24) तथा हेमेंद्र सिंह की बेटी निक्की सिंह (18) तथा चिक्की सिंह (16) शामिल हैं. भाई चारों बहनों को खेत पर पिकनिक मनाने के लिए छोड़कर गया था. कुछ घंटे बाद वह बहनों को लेने पहुंचा था.

    उसने गड्ढ़े के पास चप्पलें देखकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए रावतभाटा ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन परिजनों की मांग पर चारों शवों के पोस्टमार्टम मौके पर ही किए गए. परिजनों का कहना था कि वह शाम ढलने से पहले ही उनका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं. बताया गया कि था सुरेंद्र सिंह परिवार सहित रावतभाटा में रहता है और त्योहार की वजह से गांव आया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भारत से मैच के पहले ही मिलने लगी धमकियां, हारे तो खैर नहीं
    Next Article कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का बड़ा बयान: कहा- यूपी में प्रियंका गांधी होंगी चुनावी चेहरा

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.