Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘राहुल गांधी के दो प्यार, एक इटली, दूसरा मोदी’, कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘राहुल गांधी के दो प्यार, एक इटली, दूसरा मोदी’, कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दो लोग हैं जो राहुल के जीवन का प्यार हैं. पहला, इटली जबकि दूसरा नरेंद्र मोदी. ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे लेकर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी के दो यार, पहला- अवैसी, दूसरे- KCR. राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने  कहा कि राहुल गांधी- आपको मेरे बारे में ये नहीं बोलना था. मैं आपके बारे में इतना बोल सकता हूं कि आप रात को उठकर रोना भी चाहेंगे, तो आंख से आंसू नहीं निकलेंगे.

     

    ओवैसी ने आगे कहा कि राहुल गांधी के दो प्यार, पहला- इटली क्योंकि उनकी मां वहां से हैं और दूसरा- नरेंद्र मोदी क्योंकि वे राहुल गांधी को ताकत (सत्ता) देते हैं. राहुल ये बताओ कि अमेठी आपकी सहेली क्यों नहीं बनी, इसकी जिम्मेदार ‘हथेली’ है, या इसमें कोई पहेली है? ओवैसी ने ये भी कहा कि मैं राहुल गांधी से अपील करना चाहता हूं कि आप 50 साल के हो गए हैं, अकेले मत रहिए. उन्होंने हैदराबादी लहजे में भी राहुल गांधी से अपील की.

    ओवैसी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस सांसद के पास घर में कोई साथी नहीं है, इसलिए वह हमेशा ‘यार’ (दोस्त) के बारे में सोचते और बात करते हैं. बता दें कि शनिवार को तेलंगाना में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार को भ्रष्ट बताया और कहा कि भाजपा और एआईएमआईएम एक है, जिसके बाद ओवैसी की प्रतिक्रिया आई. राहुल ने सभा में कहा कि मोदी जी के दो दोस्त हैं, एक औवेसी और दूसरा केसीआर. उन्होंने कहा कि केसीआर (बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव) चाहते हैं कि मोदी पीएम बनें और मोदी चाहते हैं कि केसीआर सीएम बनें.

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य पहले तेलंगाना में बीआरएस और फिर केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को हराना है. उन्होंने दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी. बता दें कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ घोषित किए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली बार, Airtel, इस प्रीपेड प्लान, फ्री मिल रहा, Netflix
    Next Article गुरु पूर्णिमा : ब्रह्मस्वरूप सतगुरु गुरु नानकदेव जी और सिखो के प्रथम गुरु नानक देव

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.