Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना अजय के प्रचार में पहुंचे राहुल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना , एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    बन्ना अजय के प्रचार में पहुंचे राहुल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना , एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी 

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुरः झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जमशेदपुर पहुंचे राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से डॉ. अजय कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया.

    राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है. इसके अलावा राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने अपना भाषण रोककर एक सरदार जी से सवाल करना शुरु कर दिया. फिर उन्होंने उनसे पूछा कि आपकी शर्ट कितने की है. राहुल गांधी ने बताया कि अगर 500 रुपए कि शर्ट पर आम आदमी जितना जीएसटी भरता है, उतना ही जीएसटी एक अरबपति भी भरता है, ये गलत है. ये गलत जीसएटी की नजीता है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया बल्कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया.

    राहुल गांधी ने समझाया इकोनॉमिक्स

    राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने अडानी और अंबानी जैसे 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए. उन्होंने कहा कि मोदी जी अमीरों के कर्ज माफ करते हैं और गरीबों पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अमीरों के पैसे माफ कर देती हैं और फिर ये लोग विदेशों में जाकर पैसे खर्च करते हैं. इससे देश का पैसा बाहर चला जाता है. अगर उनकी सरकार आई तो जितना पैसा अरबपतियों को देते हैं उतने पैसे वे गरीबों को देंगे. उन्होंने कहा कि गरीबों के अकाउंट में पैसे आने से वे देश में पैसे खर्च करेंगे और देश की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.

    हर महिला को 25000 रुपए, कॉलेज और रोजगार

    राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव जीतेने के बाद हर महिला को 2500 रुपए देगी हर महीने खटाखट देगी. इसके अलावा सात किलो राशन हर महीने, 450 रुपए का गैस सिलेंडर, गरीबों के धान के लिए 3500 रुपए और 15 लाख रुपए का स्वाथ्य बीमा भी लोगों को दिया जाएगा. राहुल गांधी ने वादा किया कि जीतने के बाद उनकी सरकार हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज और हर डिस्ट्रिक में एक प्रोफेशनल कॉलेज बनाया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आई तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

    राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंक-अत्याचार खत्म करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देः सरयू राय
    Next Article अमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

    Related Posts

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    April 25, 2026

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    April 25, 2026

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.