Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

    लाखों शहरवासियों ने दिल खोलकर किया गृहमंत्री का स्वागत, नौजवानों, मातृशक्ति और बुजुर्गों की बराबर भागीदारी।

    विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों ने किया अभिनंदन

    भांगड़ा नृत्य, पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में लगाए चार चाँद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जमशेदपुर में गृह मंत्री अमित शाह जी का भव्य रोड शो जुबली पार्क से भालूबासा चौक तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने गृह मंत्री का गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर गृह मंत्री का गरिमामय तरीके से अभिनंदन हुआ जिसने पूरे शहर को एक जश्न के माहौल में डुबो दिया।

    रोड शो के सफल आयोजन में ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी टीम का दिन-रात का परिश्रम रंग लाया. इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अभय सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    इस दौरान श्री काले ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह जी का यह दौरा झारखंड में विकास और समृद्धि के प्रति भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कोल्हान क्षेत्र में इस ऐतिहासिक रोड शो से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी और राज्य में जनता का विश्वास और भी बढ़ेगा।”

     

     

    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और फूलों की वर्षा से गृह मंत्री का स्वागत किया, जबकि ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा नृत्य की धुन से माहौल में चार चांद लग गया। इस ऐतिहासिक रोड शो के दौरान अमित शाह जी के नेतृत्व में झारखंड के विकास और उन्नति का संकल्प दोहराया गया, और रोड शो में उमड़े जनसमर्थन ने भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को प्रदर्शित किया।

    अमरप्रीत सिंह काले ने इस ऐतिहासिक आयोजन में जमशेदपुर महानगर भाजपा टीम की कड़ी मेहनत की सराहना की, जिसने कई दिनों से इस कार्यक्रम को गरिमामय और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने खुले दिल से अमित शाह जी का स्वागत किया।

    यह रोड शो झारखंड में भाजपा की मजबूत स्थिति और आगामी चुनावों में पार्टी की विजय के प्रति जनता के अटूट समर्थन को प्रकट करता है।

    काले ने ज़िला प्रशासन का , मीडिया कर्मियों का भी आभार प्रकट किया और आज रोड़ शो के कारण शहरवासियों को अगर यातायात के दौरान कोई कष्ट हुआ तो उसके लिए खेद भी प्रकट किया.

    अमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना अजय के प्रचार में पहुंचे राहुल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना , एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी 
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.