Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ISI के लिए जासूसी करने वाले सेना के दो जवान गिरफ्तार, गोपनीय दस्तावेज भेजने की बात की कबूल
    Breaking News Headlines

    ISI के लिए जासूसी करने वाले सेना के दो जवान गिरफ्तार, गोपनीय दस्तावेज भेजने की बात की कबूल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जवानों की पहचान हरप्रीत सिंह (23) और सिपाही गुरभेज सिंह (23) के रूप में हुई है. हरप्रीत सिंह जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में तैनात था और 19 राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़ा हुआ था. वहीं गुरभेज सिंह कारगिल में क्‍लर्क के रूप में काम कर रहा था और 18 सिख लाइट इन्फेंट्री से जुड़ा हुआ था.पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों जवानों ने फरवरी से मई के बीच चार महीने के अंदर रक्षा और राष्‍ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से ज्‍यादा गोपनीय दस्‍तावेज तस्‍कर रणवीर सिंह की मदद से सीमापार पहुंचाए हैं. डीजीपी गुप्‍ता ने बताया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान रणवीर सिंह से भारतीय सेना से जुड़े गई अहम दस्‍तावेज बरामद किए हैं. बता दें कि रणवीर सिंह को 24 मई को 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.
    जालंधर ग्रामीण पुलिस की पूछताछ में रणवीर सिंह ने इस बात को कबूला है कि उसने हरप्रीत सिंह से ये सारे दस्‍तावेज हासिल किए, जिसे वह पहले से जानता था. दोनों एक ही गांव में रहते थे और अच्‍छे दोस्‍त थे. रणवीर सिंह ने बताया है कि हरप्रीत सिंह को इस काम को करने के लिए पैसों का लालच दिया गया था. इसके बाद हरप्रीत सिंह ने अपने दोस्‍त गुरभेज सिंह को भी ऐसी राष्ट्र विरोधी जासूसी गतिविधियों में शामिल कर लिया था.

    गोपनीय दस्तावेज बॉर्डर पार भेजने की बात कबूल की

    पुलिस पूछताछ में रणवीर सिंह ने बताया कि वह दस्‍तावेज को बॉर्डर के पार पहुंचाने में अमृतसर के दाउके गांव के मादक पदार्थ तस्कर गोपी की मदद लेता था. रणवीर सिंह के बयान पर पुलिस ने गोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गोपी ने कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज पाकिस्‍तान के भेजने की बात कबूल की है. इस काम में शामिल कुछ अन्‍य तस्‍करों की भी पहचान की गई है, जसमें एक तस्कर की पहचान कोठर के रूप में की गई है जबकि दूसरा पाकिस्तान आईएसआई का कथित सदस्य सिकंदर है. ये लोग दस्तावेजों के बदले हेरोइन और पैसा देते थे. पुलिस महानिदेशक ने बताया पाकिस्‍तान में ये सभी गोपनीय दस्‍तावेज और तस्‍वीरें एनक्रिप्‍टेन (कूट भाषा वाले सुरक्षित) ऐप से भेजी जाती थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ट्रेजेडी किंग का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
    Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.