Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब की जेल में हुए गैंगवार के मामले में 7 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, पांच गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    पंजाब की जेल में हुए गैंगवार के मामले में 7 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, पांच गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़. पंजाब के तरनतारन के जेल में 26 फरवरी को हुई गैंगवार की घटना के मामले में की गई कार्यवाही के बारे जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जेल के 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस मामले में सस्पेंड करके उनके नाम भी एफआईआर में शामिल किए गए. ड्यूटी में लापरवाही बरतने और नियमों का पालन ना करने को लेकर एफआईआर की गई है. जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एक्शन भी लिया गया है. जेल अधीक्षक समेत 7 जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

     

    वहीं जेल अधीक्षक सहित 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जिन 7 जेल अधिकारियों व कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है उनमें जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार, एडिशनल सुपरिटेंडेंट जसपाल सिंह खैहरा, एएसआई हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह और सहायक सुपरिंटेंडेंट हरीश कुमार शामिल हैं. सहायक सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार के पास उस जोन की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी थी जहां पर ये घटना हुई.

     

    ये सभी गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल थे इसी वजह से इनको एक ही बैरक में रखा गया था. गैंगवार की घटना के बाद गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल और अन्य पंजाब की जेलों में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों को अलग-अलग बंद कर दिया गया है. इस मामले में पांच जेल अधिकारी व कमज़्चारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें इकबाल सिंह, विजय कुमार, हरीश कुमार, हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह शामिल हैं.

     

    आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह का कहना है कि ये सभी कैदी हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में बंद थे. इसके बावजूद अंदर मोबाइल गए. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. जेल नियमों के अनुसार 26 फरवरी को दोपहर 12 से 6 बजे तक सुरक्षा वार्ड 3 को खोला गया था. वार्ड-3 में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जानकारी दी कि ब्लॉक-2 में हवालाती मनदीप सिंह उर्फ तूफान, मनमोहन सिंह उर्फ मोहना, केशव, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया, चरणजीत सिंह और निर्मल सिंह (सभी जग्गू भगवानपुरिया समर्थक) बंद हैं. ब्लॉक नंबर 1 में मनप्रीत सिंह भाऊ, सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, कशिश, रजिंदर उर्फ जोकर, अरशद खान और मलकीत सिंह (सभी लॉरेंस गैंग से संबंधित) बंद हैं.

    सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ब्लॉक नंबर 2 से जग्गू गैंग के मनदीप सिंह उर्फ तूफान, मनमोहन सिंह उर्फ मोहना, केशव, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया, चरणजीत सिंह और निर्मल सिंह अपने हाथों में पतरियां लेकर ब्लॉक 1 में बंद लॉरेंस गैंग मनप्रीत सिंह भाऊ, सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, कशिश, रजिंदर उर्फ जोकर, अरशद खान और मलकीत सिंह पर हमला करने लिए चले गए. ब्लॉक में जैसे ही जग्गू गैंग ने हमला किया, लॉरेंस गैंग ने उनके हाथों से हथियार छीन लिए. जिसके बाद ब्लॉक-1 के हवालातियों ने मनदीप सिंह उर्फ तूफान, हवालाती मनमोहन सिंह और केशव को गंभीर जख्मी कर दिया. इसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. जख्मी मनदीप सिंह तूफान, मनमोहन सिंह, केशव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि वहां पहुंचकर मनदीप तूफान और मनमोहन को मृत घोषित कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुक्खू सरकार का फैसला: हिमाचल प्रदेश में बंद होंगे 606 सरकारी स्कूल और 19 कॉलेज
    Next Article उमेश पाल हत्याकांडः पहली गोली चलाने वाला उस्मान चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    Related Posts

    सीजेआई की सलाह के बाद सुको पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, 11 नेताओं के दस्तखत

    October 13, 2026

    इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, अमेरिका के 2 अर्थशास्त्रियों का नाम, मंदी से निपटने का बनाया था मॉडल

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीजेआई की सलाह के बाद सुको पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, 11 नेताओं के दस्तखत

    इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, अमेरिका के 2 अर्थशास्त्रियों का नाम, मंदी से निपटने का बनाया था मॉडल

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.