Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उमेश पाल हत्याकांडः पहली गोली चलाने वाला उस्मान चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उमेश पाल हत्याकांडः पहली गोली चलाने वाला उस्मान चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रयागराज. उमेश पाल की हत्या में शामिल एक और शूटर एनकाउंटर में ढेर हो गया है. आज सुबह-सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम और शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभड़े के दौरान गोली लगने से उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

     

    बताया जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या करने आए शूटरों में विजय उर्फ उस्मान ही था, जिसने उमेश पाल और उनके गनर को पहली गोली मारी थी. अभी तक उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक आरोपी अरबाज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है, जबकि मुस्लिम हॉस्टल से एक आरोपी सदाकत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. शूटर उस्मान पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था.आरोप है कि उमेश पाल पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी. बता दें कि इस मामले में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले आरोपी अरबाज भी पुलिस की गोली से मारा गया है.

     

    एक आरोपी का पहले ही एनकाउंटर
    दरअसल, हत्या में शामिल आरोपी अरबाज का बीते सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर किया था. शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था. बीते सोमवार को पीपल गांव क्षेत्र में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी. इस दौरान पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी थी.

     

    क्या है मामला
    गौरतलब है कि यूपी के प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह था. लेकिन बीते सप्ताह उसे और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद को गोली मार दी गई थी. राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक था और उसकी वर्ष 2005 में हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल इसी हत्याकांड के मुख्य गवाह था. राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद आरोपी है और फिलहाल गुजरात में जेल में बंद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब की जेल में हुए गैंगवार के मामले में 7 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, पांच गिरफ्तार
    Next Article जिप अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि के द्वारा स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया l

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.