Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखीमपुर खीरी/बहराइच (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और बहराइच जिले में सोमवार को तेंदुए के हमले में दो बच्चों की मौत हो गयी।

    पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर गन्ने के खेतों में ले गया। मंगलवार सुबह एक खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया

    वहीं, एक अन्य घटना में बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, पहली घटना लखीमपुर खीरी के पधुआ थाना क्षेत्र के बोझिया गांव की है। बच्ची की पहचान सान्या (7) के रूप में हुई है। उसके पिता संपति गिरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सान्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी तेंदुआ उसे उठाकर पास के गन्ने के खेतों की ओर ले गया।

    बच्ची के पिता और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा कर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका।

    सूचना मिलने पर पधुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा और दुर्गम इलाके के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह फिर अभियान शुरू किया गया।

    पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह गन्ने के खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

    धौरहरा के वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में गश्त और तलाश अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की।

    बोझिया गांव दुधवा बफर जोन के धौरहरा वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    दूसरी घटना में बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय लड़के की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत बढ़इया गांव में हुई।

    वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बढ़इया गांव निवासी रमेश का सात वर्षीय बेटा रोहित सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के पास खेत की ओर गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े।

    लोगों को आता देख तेंदुआ बच्चे को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गया। ग्रामीणों को खेत में रोहित गंभीर हालत में मिला और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। नियमानुसार पांच लाख रुपये की अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

    वन विभाग के अनुसार, 10 जुलाई से अब तक जिले में तेंदुए के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति
    Next Article Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.