Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ड्रग रैकेट में पूर्व रेसलर गिरफ्तार, हवाला से पाकिस्तान भेजे 1.78 करोड़ रुपए
    Breaking News Headlines अपराध

    ड्रग रैकेट में पूर्व रेसलर गिरफ्तार, हवाला से पाकिस्तान भेजे 1.78 करोड़ रुपए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रग रैकेट के मामले में पूर्व रेसलर को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी बीते 4 अप्रैल को एक ड्रग रैकेट में 3 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद की गई है. इस रेसलर का नाम मनोहर लाल उर्फ एंथनी है और वह अमृतसर के अनम सिनेमा के नजदीक रहता है. पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. पुलिस को पूछताछ के दौरान उससे अहम सुराग हाथ लगने वाले हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब ढाई महीने पहले 3 किलो हेरोइन के साथ तरनतारन के पट्‌टी में पुलिस ने दो युवकों को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था. इन युवकों से पूछताछ में पता चला कि मशहूर कुश्ती खिलाड़ी मनोहर लाल उर्फ एंथनी के संबध पाकिस्तानी तस्कारों के साथ हैं. इस बात का भी खुलासा हुआ कि उसके द्वारा 1 करोड़ 78 लाख की हवाला राशि पाकिस्तान भेजी जा चुकी है. बताया जा रहा है कि वह सीमा पार से नशे की खेप मंगवाता था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी. एसएसपी ध्रूमन एच. निंबाले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंदिशों के साथ एक जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, लागू रहेगी धारा 144
    Next Article टोल नाकों पर अब 10 सेकंड से ज्यादा नहीं करना पड़ेगा इंतजार, केेंद्र सरकार का निर्णय

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.