Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंदिशों के साथ एक जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, लागू रहेगी धारा 144
    Breaking News Headlines

    बंदिशों के साथ एक जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, लागू रहेगी धारा 144

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्यप्रदेश एक जून से बंदिशों के साथ अनलॉक होगा, सार्वजनिक, राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक रहेगी, धरना, प्रदर्शन, रैलियां प्रतिबंधित रहेगी, वैवाहिक कार्यक्रमों में 10-10 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं दी जाएगी, कोरोना की दूसरी लहर में शादियों ने कई परिवारों को तबाह किया है. इस आशय की बात आज सीएम शिवराजसिंह ने कही है. सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, सबसे ज्यादा इंदौर व भोपाल में सावधानी बरतने की जरुरत है, दोनों जिलों में पाजिटिव केस लगातार आ रहे है, रतलाम व सीधी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, अभी लम्बा सफर तय करना है, लेकिन यह बात भी सच है कि कफ्र्यू अनंतकाल तक तो नहीं रह सकता है, इसलिए एक जून से धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरु की जाएगी.

    तीसरी लहर से बचने सावधानी जरुरी

    सीएम श्री चौहान ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है, यदि बड़े स्तर पर आयोजन होने लगे, भीड़ लगने लगी तो संक्रमण फैलते देर न लगेगी, इसलिए कोरोना कफ्र्यू धीरे-धीरे ही खुलेगा, गांव में ग्राम व जिले में आपदा प्रबंधन कमेटी तय करेगी. इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है.

    वैवाहिक कार्यक्रम में दोनों पक्ष के सिर्फ 20 लोग

    उन्होने यह बात स्पष्ट कर दी है कि शादी कार्यक्रम में दोनों पक्षों के 10-10 लोग ही शामिल हो सकेगें, कार्यक्रम स्थल पर कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, क्योंकि यदि संक्रमण बढ़ा तो फिर बड़ी समस्या आ जाएगी.

    एक केस मिलने पर भी कंटेनमेंट जोन बनाएगें

    सीएम श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 75 हजार टेस्ट कराए जाएगें, संक्रमण की संख्या कम हो गई है, ऐसे में टेस्टिंग भी संभव है, किसी एक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आएगी तो परिवार का टेस्ट किया जाएगा, एक मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर प्रतिबंध भी लगाए जाएगें.

    जिलों के हालात को देखते हुए निर्णय होगें

    हर जिले की अलग अलग परिस्थितियां है, कहीं कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है तो कही केस हर दिन कम ज्यादा हो रहे है, भोपाल, इंदौर में अभी भी ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे है, ऐसे में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को सभी पहलुओं पर विचार कर निर्णय लेना होगा.

    30 व 31 मई को होगी बैठक

    सीएम श्री चौहान ने कहा कि जिला, ब्लाक, ग्राम स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपों की 30 व 31 मई को बैठक कर निर्णय लें कि एक जून से क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, उन्होने कलेक्टरों से कहा कि समय पर बैठक की जाए. इसके अलावा उन्होने यह भी कहा कि बाजारों में भीड़ रोकने के लिए भी नियम बनाए जाएगें ताकि संक्रमण न फैले, उनहोने लोगों से अपील की है कि छूट मिलने के बाद घर से बाहर निकले तो मास्क जरुर पहने.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रवाती तूफान यास का कहर: ओडिशा में सड़कें टूटी, चेकपोस्ट हवा में उड़े, बंगाल, झारखंड में भारी बारिश
    Next Article ड्रग रैकेट में पूर्व रेसलर गिरफ्तार, हवाला से पाकिस्तान भेजे 1.78 करोड़ रुपए

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.