झारखंड राज्य जन सेवक संघ की ओर से राजधानी रांची के राजभवन के पास अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर झारखंड के 24 जिलों से आए जनसेवक धरना दिया गया इस धरना के माध्यम से संघ ने अपने मांगों को लेकर सरकार के समक्ष विनम्रता पूर्वक आग्रह किया
इस धरना के माध्यम से संघ के महामंत्री ने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा ग्रेड पे घटाने को लेकर जो पत्र निर्गत किया गया है उसे निरस्त किया जाए साथ ही हमारे अन्य 11 सूत्री मांगों पर सरकार अपना ध्यान आकृष्ट करें।
वही संथाल परगना प्रमंडल के अध्यक्ष ने बताया कि यदि हमारी मांग पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो आने वाले 8 तारीख को हम सब मशाल जुलूस निकालेंगे और 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है

