Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त, गांधी परिवार को झटका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त, गांधी परिवार को झटका

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त, गांधी परिवार को झटका

     

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गांधी परिवार से जुड़े एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडिया की 752 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इनमें 662 करोड़ रुपये की संपत्ति एजेएल की और 90 करोड़ रुपये की संपत्ति यंग इंडिया की है। ईडी के अनुसार इन सारी संपत्तियों को गैरकानूनी तरीके से हासिल किया गया था और इन्हें मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत फिलहाल अस्थायी रूप से जब्त किया गया है।

    ईडी के आधिकारिक बयान के 2014 में दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने एक शिकायत का संज्ञान लिया था। उसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के इस संज्ञान को दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी गई थी लेकिन कोई राहत नहीं मिली। ध्यान देने की बात है कि इस मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि यंग इंडिया समेत सात लोंगो ने गलत तरीके से एजेएल की संपत्तियों को हथिया लिया था।

    ईडी ने अदालत के आदेश का दिया हवाला
    ईडी ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए विस्तार से बताया कि यंग इंडिया को विशेष रूप से एजेएल की संपत्तियों को हथियाने के लिए बनाया गया था। दरअसल एजेएल की स्थापना अखबार और पत्रिकाओं के प्रकाशन के लिए आजादी के पहले किया गया था और इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू समेत 1000 शेयरहोल्डर्स हैं।

    क्या है मामला?
    एजेएल मुख्यतौर पर नेशनल हेराल्ड, नवजीवन और कौमी एकता अखबार का प्रकाशन करता रहा है। एजेएल को दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत कई शहरों पर सस्ती जमीन उपलब्ध कराई थी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2008 में एजेएल ने अखबारों का प्रकाशन बंद कर दिया और संपत्तियों का व्यवसायिक उपयोग करने लगी। इसी समय एजेएल की संपत्तियों को हथियाने की साजिश रची गई।

    सोनिया-राहुल गांधी के कितने हैं शेयर?
    ईडी के अनुसार, घाटे में चल रहे एजेएल को कांग्रेस पार्टी से 90.21 करोड़ रुपये का लोन दिया था। एजेएल से लोन वापसी की संभावना को नहीं देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक नई कंपनी यंग इंडिया को यह लोन महज 50 लाख में बेच दिया। मजेदार है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों यंग इंडिया में निदेशक हैं और 36-36 फीसद के शेयरहोल्डर्स भी हैं।

    गांधी परिवार को झटका राहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.