Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बादामपहाड़ स्टेशन से तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इन ट्रेनों में पहली ट्रेन में शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दूसरी बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और तीसरी ट्रेन टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू शामिल है. इस खास मौके पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय जल शक्ति और जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू सहित रेलवे के महाप्रंबधक अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

    चक्रधरपुर मंडल के बादाम पहाड़ में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे जहां कार्यक्रम के समापन के बाद वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जिनका स्वागत सांसद विधुत वरण महतो और पुरुलिया के सांसद ज्योतिर महतो समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया, इसके बाद थर्ड लाइन का इंस्पेक्शन के लिए वे सीधे हटिया के लिए कूच कर गए

    बादाम पहाड़ में कार्यक्रम के समापन के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे उनके स्वागत के लिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो और पुरुलिया के सांसद ज्योतिर महतो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल मंत्री का भव्य स्वागत किया इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स, सिख समाज के लोग, मिथिला समाज के लोग और विभिन्न राजनीतिक दल के लोग रेल से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रेल मंत्री को ज्ञापन देकर उनका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया जहां सभी की बातों को उन्होंने काफी धैर्य से सुना और कार्रवाई का उचित आश्वासन दिया, सभी से मुलाकात करने के बाद जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो और पुरुलिया संसद के साथ थर्ड लाइन का इंस्पेक्शन करने के लिए सीधे हटिया के लिए रवाना हो गए, मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों को आज एक नया रूप दिया जा रहा है इसी क्रम में जमशेदपुर स्टेशन को नंबर वन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए रेलवे ने अपनी पूरी तैयारी की है ऐसे में आम लोगों के राय और विचार की जरूरत है ताकि आम लोगों के विचार और राय को समावेश कर स्टेशन को नया रूप दिया जाए इसके लिए आम लोग अपनी बातों को संसद के जरिए डीआरएम तक पहुंच ताकि उनके विचारों को नए स्टेशन के निर्माण में शामिल किया जाए इतना ही नहीं उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री द्वारा साढ़े 9 वर्षों में 21 हज़ार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाया गया है इस वर्ष लगभग 5 हज़ार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाया गया है, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 8 हज़ार करोड रुपए सुरक्षा के लिए खर्च किए गए हैं इसका रिजल्ट भी सकारात्मक मिल रहा है उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हर वर्ष 170 के लगभग दुर्घटनाएं होती थी वो रेल दुर्घटनाएं घटकर अब 47 तक पहुंच गई है जिसे और काम करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा हर योजनाओं को धरातल पर उतरकर अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में रेल नई टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है 9 वर्षों में 5 लाख जॉब रेलवे में दिए गए हैं और डेढ़ लाख नए जॉब दिए जाने को लेकर प्रक्रियाएं शुरू हो गई है उन्होंने कहा कि हर एक अंतिम व्यक्ति का साथ इस कार्य में चाहिए तब जाकर यह विकास का यज्ञ सफल होगा
    अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बादामपहाड़ स्टेशन से तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इन ट्रेनों में पहली ट्रेन में शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दूसरी बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और तीसरी ट्रेन टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू शामिल है. इस खास मौके पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय जल शक्ति और जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू सहित रेलवे के महाप्रंबधक अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल मेला में, अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Next Article राहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त, गांधी परिवार को झटका

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.