Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया । उल्लेखनीय है कि श्री वैष्णव बादामपहाड़ में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होकर हटिया जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए टाटानगर स्टेशन पर रुके थे। सांसद श्री महतो ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर एवं शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
    इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने शहर के विभिन्न संगठनों को अपनी ओर से आमंत्रित कर उन्हें अपने रेल संबंधी समस्याओं से अवगत कराने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। इस क्रम में आज सर्वप्रथम टाटानगर से बक्सर के लिए सीधी रेल सेवा के लिए बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व उनसे मुलाकात की और उन्हें इसकी अत्यंत आवश्यकता पर अवगत कराया । केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि सांसद श्री महतो इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और

     

     

    वह भी यथाशीघ्र इसका निदान करेंगे। इसके पश्चात सिख समाज के लोगों ने भगवान सिंह और शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी बातों को रखा और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन पुनः प्रारंभ करने को कहा।
    मद्रासी सम्मेलन के लोगों ने टाटा एलेप्पी ट्रेन के रुक जाने पर जो समस्याएं आ रही है उनसे उन्हें अवगत कराया और कहा कि वर्तमान में टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के समय सारणी में परिवर्तन होना चाहिए और इसकी फेरा बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
    इसी प्रकार मिथिला परिषद के लोगों ने टाटा से जयनगर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की।

     

    सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं महासचिव मानव केडिया ने जयनगर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की और उन्हें इस संबंध में कई प्रकार के सुझाव दिए ।
    सभी संगठनों ने अपना अपना मांग पत्र केंद्रीय रेल मंत्री को सीधे समर्पित किया ।केंद्रीय रेल मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारी को इस संबंध में समुचित निर्देश दिए। बाद में सांसद श्री महतो उनके साथ विशेष रेलगाड़ी से चांडिल तक सफर किया। इस क्रम में उन्होंने सभी मांगों के संबंध में पुनः रेल मंत्री को अवगत कराया और इसकी गंभीरता पर उन्हें विचार करने को कहा।
    सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री से यह भी कहा कि आज जिन ट्रेनों का परिचालन बादामपहाड़ से प्रारंभ हुआ है उनका हल्दीपोखर स्टेशन पर ठहराव नहीं है इसलिए उन सभी ट्रेनों का वहां पर ठहराव होना चाहिए।वहाँ पर उपस्थित महाप्रबंधक ने इस संबंध में कहा कि वे इसे पूरा करेंगे ।
    टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के संबंध में भी विशेष रूप से बातें हुई और उन्होंने कहा कि इसकी फेरा बढ़ाने पर और समय सारणी के बारे में विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे । इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने चांडिल से पटमदा बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक रेल लाइन की सख्त आवश्यकता बताई और कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोग रेलवे से जुड़ सकेंगे और उस क्षेत्र के लोगों का आवागमन सरल हो सकेगा। सांसद श्री महतो ने कांड्रा नामकुम रेल लाइन के ऊपर कार्य करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

     

     

    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरूलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो , मेनका सरदार,जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश कुमार सिंह, नागेंद्र पांडेय,चंचल चक्रवर्ती ,हन्नु जैन, संदीप शर्मा, ललन यादव ,आनंद शर्मा, अभय चौबे ,धनंजय उपाध्याय ,हरेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, बलराम ठाकुर,वरुण सिंह, अंकलेस गिरी, भगवान सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अशोक अविचल, वी नटराजन उपस्थित थे।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने रांची में झारखंड के मुख्य सचिव से की मुलाकात बारीगोड़ा और गोविंदपुर के रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सोपे ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल और सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति जब्त, गांधी परिवार को झटका
    Next Article बिजली और वन विभाग के उदासीनता के कारण एक साथ पांच हाथी की मौत

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    May 1, 2026

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.