Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका का खुलासा: अब उन लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जिन्हें वो पसंद नहीं करती
    Headlines सिनेमा

    प्रियंका का खुलासा: अब उन लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जिन्हें वो पसंद नहीं करती

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रियंका चोपड़ा अपनी इंटरनेशनल वेब सीरीज सिटाडेल को प्रमोट करने मुंबई आई हुईं हैं. बीते रोज़ उन्होंने मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अब उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहती, जिन्हें वो पसंद नहीं करती हैं. एक्ट्रेसने कहा कि अब वो उन्हीं प्रोजेक्ट्स को साइन करती हैं, जिन्हें वो करना चाहती हैं और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता. प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मुझे लगता है अब मुझे वो अधिकार है, मैं इस मुकाम पर हूं, जहां उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती, जिन्हें मैं अब पसंद नहीं करती हूं.”

     

    इस फैसले के पीछे के कारण का ज़िक्र करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मुझे इस बारें में समझौता इसलिए नहीं करना क्योंकि मैं जिनके साथ काम करती हूं, उन्हें मैं इज्जत देती हूं, उनसे मैं सीखती हूं. मैं उनके साथ समय बिताती हूं. मैं काम करते हुए एक्ससाइटेड रहना चाहती हूं. यही वजह है कि लंबे समय से मैं सिर्फ उनके साथ काम कर रही हूं, जो मुझे पसंद हैं.” इस दौरान मुस्कुराते हुए देसी गर्ल ने ये भी कहा कि जब मैं लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ मैं काम करने जा रहा हूं तो मैं छोटे पैड्स में नोट्स लिख लेती हूं. लेकिन सच बताऊं तो जैसे जैसे मैं आगे बढ़ रही हूं, ये बातें मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैं.

     

    अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली सिटाडेल की बात करें तो इस सीरीज में एक्ट्रेस गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुईं नजर आने वाली हैं. प्रियंका की ये वेब सीरीज अप्रैल महीने के आखिर में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. मशहूर वेब सीरीज क्वांटिको के बाद ये प्रियंका चोपड़ा की दूसरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: चेन्नई का खुला खाता, लखनऊ को 12 रन से हराया; मोईन अली ने लिए चार विकेट
    Next Article पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा, लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं ठप

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.