Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: चेन्नई का खुला खाता, लखनऊ को 12 रन से हराया; मोईन अली ने लिए चार विकेट
    Headlines

    आईपीएल: चेन्नई का खुला खाता, लखनऊ को 12 रन से हराया; मोईन अली ने लिए चार विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2023Updated:April 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराया दिया। सीजन में चेन्नई की पहली जीत है। उसे पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

     

    लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने शुरुआती छह ओवर में 80 रन बना लिए थे। कायेल मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। मेयर्स के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर लखनऊ को झटके लगे। इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

     

    निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। जब तक पूरन क्रीज पर थे, तब तक लग रहा था कि वह लखनऊ को मैच में जीत दिला देंगे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने के बाद लखनऊ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। आयुष बदोनी ने 18 गेंद पर 23, कृष्णप्पा गौतम ने 11 गेंद पर नाबाद 17 और मार्क वुड ने तीन गेंद पर नाबाद 10 रन जरूर बनाए, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 और कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या नौ और दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार और तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए। मिचेल सैंटनर को एक सफलता मिली।

     

    तुषार इस मैच में अंबाती रायुडू की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। वह गुजरात के खिलाफ भी इम्पैक्ट खिलाड़ी थे, लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर सके थे। इस मैच में पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद उन्होंने वापसी की और दो विकेट लेकर चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    इससे पहले ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी दमदार बल्लेबाजी की. डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर 9 ओवर में ही 100 रन कूट डाले. 31 गेंद पर 47 रन बनाकर ऋतुराज आउट हुए जबकि कॉनवे 47 रन बनाकर वापस लौटे लेकिन टीम को गजब तूफानी शुरुआत दिलाई. शिवम दुबे, अंबाती रायडु और फिर आखिरी में आकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्के जमाते हुए स्कोर 217 रन तक पहुंचा दिया.

    लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली थी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनके पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हराया था. सोमवार को खेले गए मुकाबले के बाद अब दोनों टीम के खाते में 2 मैच के बाद 1 जीत और 1 हार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए
    Next Article प्रियंका का खुलासा: अब उन लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जिन्हें वो पसंद नहीं करती

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.