स्व. रामकृपाल सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए प्रधानाध्यापक संदेश चौधरी, दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बेगूसराय:प्रधानाध्यापक संदेश चौधरी अपनी टीम के साथ बेगूसराय के रामदीरी गांव पहुंचकर समाज के गौरव रहे स्वर्गीय रामकृपाल सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. रामकृपाल सिंह के छोटे पुत्र श्री रंजन सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
ज्ञात हो कि स्व. रामकृपाल सिंह के निधन पर झारखंड सहित अन्य राज्यों से कई वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने बेगूसराय पहुंचे हैं। समाजसेवी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

