Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘मित्रकाल बजट” से साबित हुआ कि सरकार के पास भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं: राहुल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘मित्रकाल बजट” से साबित हुआ कि सरकार के पास भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं: राहुल

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘मित्रकाल बजट” से साबित हुआ कि सरकार के पास भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं: राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को ‘मित्रकाल बजट’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इससे साबित होता है कि सरकार के पास भारत के भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मित्रकाल बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है, महंगाई से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है और असमानता दूर करने का कोई इरादा नहीं है।”

    राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास 40 प्रतिशत संपत्ति है, 50 प्रतिशत गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी देते हैं, 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। इसके बाद भी प्रधानमंत्री को कोई परवाह नहीं है। बजट से साबित हुआ कि सरकार के पास भारत के भविष्य के निर्माण के लिए कोई रूपरेखा नहीं है।”

    अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पेश नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में सभी तबकों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने जहां एक तरफ मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर मोर्चे पर राहत देने की घोषणा की, वहीं लघु बचत योजनाओं के तहत निवेश सीमा बढ़ाकर बुजुर्गों और नई बचत योजना के जरिये महिलाओं को भी सौगात दी है।

    इसके साथ ही बुनियादी ढांचे पर खर्च में 33 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि करने का भी प्रस्ताव किया है। नई कर व्यवस्था के तहत एक अप्रैल से व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति की आय सात लाख रुपये है, उसे कोई कर नहीं देना होगा। अबतक यह सीमा पांच लाख रुपये है। साथ ही कर ‘स्लैब’ (श्रेणी) को सात से घटाकर पांच किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट : शेखावत
    Next Article गांव-गरीब, किसान, और मध्यम वर्ग के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करने वाला है बजट:मोदी

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.