Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट : शेखावत
    Headlines राष्ट्रीय

    यह सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली, 1 फरवरी-2023। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बहुत बधाई और आभार कि उन्होंने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जिससे हर वर्ग स्वयं को सशक्त महसूस करेगा। यह सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट है।
    शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने आज देश के आय-व्यय का लेखा-जोखा जनता के सामने रख प्रमाणित किया कि भारत अपनी आत्मनिर्भरता के बल पर आर्थिक विकास कर रहा है।
    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन ने हाल ही में 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुचाने का आंकड़ा पार किया है। जल जीवन मिशन को और गतिमान करने हेतु मिशन को इस वर्ष 70 हज़ार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इससे हमें घर घर नल से जल के संकल्प को पूरा करने में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर घर नल से जल पहुंचाने की गति लगातार बड़ रही है।
    शेखावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए 7192 करोड़ रुपये का प्रावधान संपूर्ण स्वच्छता की बुनियाद को अचल-अटल बनाएगा। मोदी सरकार स्वच्छता और विकास को समानता से देखती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के इस अमृत काल में भारत की समृद्धि में प्राकृतिक संसाधनों की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की नदियों को जोड़ने की योजना के लिए 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान आने वाले समय में देश की उन्नति के लिए निर्णायक होगा।
    केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि बजट कहता है जल समानता से सुरक्षित, संरक्षित और वितरित होगा। इसी संकल्प हेतु अटल भूजल योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए, नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ रुपए तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 8587 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वस्पर्शी, सर्व-समावेशी एवं देश के जन-जन के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट : काले
    Next Article ‘मित्रकाल बजट” से साबित हुआ कि सरकार के पास भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं: राहुल

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.