Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं की अनदेखी की: भाजपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं की अनदेखी की: भाजपा

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं की अनदेखी की: भाजपा

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा ने दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। शुक्रवार को पेश किए बजट पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए बजट में कुछ भी स्वागत योग्य नही है।

     

    यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार की बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि खर्च हुई यह बताया ही नहीं। हेमंत सरकार के पुराने प्रदर्शनों को देखें तो हम सभी जानते हैं कि सरकार बजट की प्रस्तावित राशि खर्ज करने में असफल रही है। ऐसे में जब पिछले वर्ष के खर्च का पता नहीं होगा तो बजट बढ़ाने के लाभ क्या होंगे यह चिंतनीय और सोचनीय है। इसके साथ ही, युवाओं, महिलाओं, किसानों से बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इनसब पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई है। बजट में किये गए घोषणाएं भी सरकार के नेतृत्वहीनता और कमजोर नेतृत्व के कारण धरातल पर उतरवाना वास्तव में बड़ी चुनौती साबित होगी।

     

    विकास के रास्ते से कोसों दूर है बजट, बजट में गांव, गरीब, महिला, किसान, मजदूर, युवा सभी की उपेक्षा की गई: प्रेम झा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा कि झारखंड सरकार पिछले बजट की कई घोषणाओं को पूर्ण करने में विफल साबित हुई है। पिछले कई बजट में प्रस्तावित राशि खर्च करने में विफल रही झारखंड सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया परंतु बजट में सभी वर्गों को निराशा ही हाथ लगी। युवाओं के रोजगार एवं रिक्त पड़े पदों के के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं किया गया हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं तो भत्ता और किसानों के ऋण माफी के वादों पर इस बार भी कोई ठोस निर्णय नही लिए गए है। राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूर्ण रूप से निराश करने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला महाविद्यालय में बाहा मिलन समारोह संपन्न प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना दर्शाता है बहा पर्व- प्राचार्य
    Next Article संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.