Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

    जमशेदपुर। औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के 184वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। शुक्रवार को संस्थापक दिवस के मौके पर

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया

     

    वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जिस समय सिर्फ यूरोपीय, विशेष तौर पर अंग्रेज़ ही उद्योग स्थापित करने में कुशल समझे जाते थे, वैसे समय में जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। जमशेदजी टाटा द्वारा किए गये अनेकों कार्य युवा पीढ़ी को आज भी प्रोत्साहित करते हैं। उनके पास भविष्य को भाँपने की अद्भुत क्षमता थी

     

    जिसके बल पर उन्होंने एक औद्योगिक भारत का सपना देखा था। गुलामी के उन दिनों में जमशेदजी ने अपनी सोच, संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर अंग्रेजों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। गुंजन यादव ने कहा कि लौहनगरीवासी समेत पूरे देश को ऐसे दूरदर्शी और कर्मयोगी जमशेदजी टाटा पर हमेशा गर्व की अनुभूति होती रहेगी।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, संदीप शर्मा बौबी, राकेश कुमार, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशि यादव, मोंटी अग्रवाल, सुशील पांडेय, रानी ठाकुर, हरेराम यादव, दिलीप पासवान, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं की अनदेखी की: भाजपा
    Next Article लाल भट्टा में टाटा जी का मनाया गया जयंती समारोह

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.