Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर आज , तैयारियां पूरी । 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर आज , तैयारियां पूरी । 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर आज , तैयारियां पूरी ।

    रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : तीन मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत , रक्तदाताओं के सुविधाओं , भोजन , पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारे लिए रक्तदाता महत्वपूर्ण है। उनके सुविधाओं का पूरा ख्याल रखना है‌ ।

    अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कल का दिन महत्वपूर्ण है। सबों को मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाना है। बैठक में तमाम ऑफिस वेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया।

    यूनियन की अनूठी पहल , टाटा साहब को दस हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने की अनूठी पहल की गई है।

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की है। यूनियन के द्वारा पूरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दीप बांटे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग थर्ड मार्च को टाटा साहब के जन्मदिन पर अपने – अपने घरों पर दीप लगाएं। ताकि हम सब उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

    रक्तदान के लिए रक्तदाताओं में है जबर्दस्त उत्साह।

    संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए अब तक 4 हजार से अधिक रक्तदाताओं ने नामांकन कराया है । महामंत्री आरके सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि आगंतुक रक्तदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    शिविर में सुविधाओं का है पूरा प्रबंध।

    शिविर में आगंतुक रक्तदाताओं के सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। यहां सुविधाओं से लैस कुल 44 बेड लगाए गए हैं। जिसमें 4 रनिंग बेड है। पारा मेडिकल टीम, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम सोमवार से ही तैयारियों में जुटी है। शिविर प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन, हिमोग्लोबिन टेस्ट तथा रक्तदान आदि के लिए उत्तम प्रबंध, जलपान, भोजन आदि की व्यवस्था का अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से टीम के साथ जायजा लिये। तथा जहां कहीं कमी नजर आया सबों को निर्देशित किये।

    धन्यवाद

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भव्य रूप से मनाया रतन टाटा साहब का जन्मदिन तैयारियां पूरी ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था लोक समर्पण के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया हिस्सा
    Next Article साकची गुरुद्वारा में 8 मार्च को पहली बार भव्य होला महल्ला का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.