Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया हिस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा एग्रिको क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शहर के राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

    समारोह के दौरान फगुवा गीतों की मधुर धुन पर अतिथियों और संस्था सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। पूरा वातावरण रंग-गुलाल से सराबोर रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। मिलन समारोह में मौजूद लोगों ने स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर आनंद उठाया।

    इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जिस तरह होली में हम सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं, उसी भावना को समाज में पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि लोक समर्पण संस्था निरंतर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध है। विगत कई वर्षों से संस्था विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचकर ईमानदारी और समर्पण भाव से समाज सेवा कर रही है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे।

    होली मिलन समारोह में चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, काली शर्मा, राकेश सिंह, अमित अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, नीतीश कुशवाहा, नारायण पोद्दार, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, शिंदे सिंह, मिथिलेश साव, संस्था के नीरज कुमार कैबर्ता, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, महावीर सिंह, गौरव कैबर्ता एवं संस्था के कई अन्य सदस्यगण व मातृशक्ति मौजूद रहे।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का शुभारंभ, टाटा समूह के संस्थापक दिवस की हुई भव्य शुरुआत
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर आज , तैयारियां पूरी । 

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.