साकची गुरुद्वारा में 8 मार्च को पहली बार भव्य होला महल्ला का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के तत्वावधान में 8 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर में पहली बार एक दिवसीय ‘होला महल्ला’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताएं, क्विज और सरप्राइज गतिविधियां होंगी। प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
सोमवार को प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा पोस्टर जारी किया गया। बैठक में महासचिव परमजीत सिंह काले समेत कमिटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान निशान सिंह ने कहा कि होला महल्ला साहस, सेवा और शौर्य का प्रतीक है तथा इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास से जोड़ना है। महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को सिख परंपराओं की जानकारी दी जाएगी। आयोजन के दौरान लंगर भी बरताया जाएगा। संगत से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

