Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा मोड़ में धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस, हरि नाम संकीर्तन की तैयारी शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा मोड़ में धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस, हरि नाम संकीर्तन की तैयारी शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा मोड़ में धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस, हरि नाम संकीर्तन की तैयारी शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड़ कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मोड़ पूजा पंडाल में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी और हरि नाम संकीर्तन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
    बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जादूगोड़ा मोड़ में रामनवमी जुलूस भव्य और आकर्षक रूप से निकाला जाएगा। जुलूस में विभिन्न झांकियां, हैरतअंगेज करतब और स्थानीय युवकों व बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। जुलूस का नेतृत्व प्रमुख सदस्य संजू बारीक करेंगे, जबकि लाइसेंसी गिरीश सिंह होंगे।
    कमेटी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले हरि नाम संकीर्तन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल को कलश यात्रा, 12 अप्रैल से हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ और 13 अप्रैल को विश्राम होगा। इस आयोजन में बंगाल के प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।
    हरि नाम संकीर्तन का आयोजन संजीव कुमार लाहा और अमित साव के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
    बैठक में प्रेम गुप्ता, उदय शंकर लाहा, प्रमोधो कालिंदी, डॉ. बी.के. शर्मा, देवदत्त नमाता, अमित अग्रवाल, मोहन रजक, सुशील अग्रवाल, अमित साव, गोपाल साहा, चंदना महंती, जगन्नाथ दे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    जादूगोड़ा मोड़ में धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस हरि नाम संकीर्तन की तैयारी शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में चोरी कांड का खुलासा, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article यूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का आक्रोश, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    August 18, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    August 18, 2026

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.