Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदीप मिश्रा शिष्या पर धोखे से शादी, मारपीट का आरोप
    Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    प्रदीप मिश्रा शिष्या पर धोखे से शादी, मारपीट का आरोप

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रदीप मिश्रा शिष्या धोखाधड़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सोनारी की हेमलता और उसके परिवार को धोखे में रखकर शादीशुदा कुणाल बर्मा दोबारा विवाह करने एवं बेटी पैदा होने पर मारपीट कर घर से भगाने का मामला सामने आया है।

    पीड़िता हेमलता ने सोनारी पुलिस और वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और अब उसे कार्रवाई का इंतजार है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नया लाइन सोनारी निवासी शिव प्रसाद वर्मा) ने बेटी हेमलता का विवाह मीना देवी (अब मृत), रंजीता वर्मा, संगीता वर्मा, सुन्दर प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा के आग्रह पर रंजीता वर्मा के भाई नोआमुंडी निवासी कुंदन वर्मा के साथ किया। विवाह में ₹ दो लाख नगद के साथ ₹ तीन लाख का सामान स्त्री धन के रूप में दिया। विवाह के कुछ दिन तक तो सब कोई ठीक रहा बाद में ससुराल वालों ने कहा मायके से ₹ पांच लाख लेकर आओ मकान का मरम्मत करना है। मना करने पर घर से निकाल दिया उस समय वह गर्भवती थी। फिर सामाजिक समझौता हुआ और उसके तहत पिताजी ने ₹एक लाख नगद दिए। पति एवं ससुराल वालों ने कहा कि बाकी का चार लाख रुपये दीजिए तो बेटी को अच्छी तरह से रखेंगे। उनके साथ ससुराल आ गई।

    ससुराल नोआमुंडी आते ही रंजीता वर्मा ने सुप्रसिद्ध कथावाचक सिरोह वाले प्रदीप मिश्रा के द्वारा दिया गया तंत्र मंत्र विद्या कर जल, बेलपत्र, भभुत एवं एक्सपायर्ड दवाई जबरन पिलाते हुए बोलती थी कि तुम्हारा जच्चा-बच्चा एवं परिवार सभी का सुखमय जीवन व्यतीत होगा। परन्तु यह सब पीने पर मेरी मानसिक स्थिति अच्छा नहीं लगता था।

    अचानक मेरे पति कुणाल वर्मा अपने साथ विवाहित महिला अंजनी सिंह एवं छोटे बच्चे को लेकर घर आये, जब मैने इसका विरोध किया तब कुणाल वर्मा ने कहा कि ये मेरी पत्नी एवं मेरा बच्चा है, तुम्हें इनके साथ भी मिलकर रहना पड़ेगा और जान मारने की धमकी दी। फिर यह भी जानकारी मिली कि कई महिलाओं के साथ उनका अवैध संबंध है। विरोध करने लगी तो ससुराल पक्ष ने जान मारने की नीयत से एक्सपायर दवा पिलाना चाहा तो छीन कर रख लिया।

    जमशेदपुर आ गई यहां बेटी का जन्म हुआ। पिता ने सारा खर्च वहन किया। बेटी पैदा होने की जानकारी मिलते ही पति एवं ससुराल पक्ष नाराज हो गए। सामाजिक दबाव पर उन्होंने कहा पहले ₹ चार लाख दो तो इसे लेकर जाएंगे और दूसरा इसे अंजनी के साथ ही रहना होगा।

    फिर गत 19 अप्रैल को लगभग 8 बजे सुबह सभी लोग जबरन सोनारी मेरे घर में घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए बोलने लगे साली थाना पुलिस की धमकी देती है। आज जान से मार देंगे बोलते हुए रंजीता वर्मा, संगीता वर्मा मेरे बाल को पकड़कर जमीन पर गिरा दिए। संतोष वर्मा, सुन्दर प्रसाद बर्मा मेरे गला दबाते हुए मारपीट करने लगे, जिससे मेरी छाती में काफी जोर से लगा। रंजीता वर्मा बोल रही थी कि ‘साली को जान से मार दो’। चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग आकर मुझे एवं मेरे परिवार को उन लोगों के चंगुल से बचाया। फिर अपना इलाज एमजीएम में करवाया है। दिनांक 2 May 2026 को लिखित शिकायत सोनारी थाना देने पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार नगर पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर से भी मिलकर घटना की जानकारी देने पर उन्होंने आश्वासन दिया

    प्रदीप मिश्रा शिष्या धोखाधड़ी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई
    Next Article चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है

    Related Posts

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.