Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    भोजन की तलाश में हाथी लगातार गांवों में घुसकर घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार देर रात एक सिंगल जंगली हाथी ने चांडिल के लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गया। घटना के बाद दोनों गांवों के लोगों में भय का माहौल है।

    ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात हाथी अचानक गांव में घुस आया और एक-एक कर घरों की दीवारें व छप्पर तोड़ने लगा। घर के अंदर सो रहे लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे। हाथी ने घरों में रखा धान, चावल और अन्य खाद्यान्न भी बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर किसी तरह हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा।

    लावा बहेराडीह गांव में तरनी महतो, पूर्णचंद महतो और राजीव महतो के घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचाया। तरनी महतो के घर में रखा अनाज भी हाथी खा गया। इसके बाद हाथी काशीपुर गांव पहुंचा, जहां दो अन्य घरों को भी तोड़ डाला। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिंगल हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है और रात होते ही गांवों में घुसकर तबाही मचा रहा है।
    लगातार बढ़ते हाथी आतंक से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तरफ घर टूट रहे हैं, दूसरी ओर सालभर के लिए रखा अनाज भी नष्ट हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में चांडिल के कई गांवों में एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचती और अब तक किसी को मुआवजा भी नहीं मिला है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा और शीघ्र मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदीप मिश्रा शिष्या पर धोखे से शादी, मारपीट का आरोप
    Next Article पार्षद नीतू शर्मा की मानवीय पहल: सरकारी योजना के तहत जरूरतमंदों को मिली कान की मशीन और व्हीलचेयर

    Related Posts

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    July 4, 2026

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.