Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन तीन नवंबर को मनाएगा प्रतिज्ञा दिवस, बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर बनी रणनीति
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन तीन नवंबर को मनाएगा प्रतिज्ञा दिवस, बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर बनी रणनीति

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन तीन नवंबर को मनाएगा प्रतिज्ञा दिवस, बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर बनी रणनीति

    जमशेदपुर। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन, जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष प्रेम झा की अध्यक्षता में गुरुवार को फाउंडेशन की बैठक में इस वर्ष भी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आगामी तीन नवंबर को छोटी दीपावली के अवसर पर प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन फाउन्डेशन के कार्यकर्ता एवं आमजन भारत माता के चित्र को ससम्मान पुष्पमाला से सुसज्जित कर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर सर्वप्रथम ध्वज प्रणाम करेंगे और तदुपरांत सभी सदस्यों द्वारा सामुहिक रूप से प्रतिज्ञा ली जाएगी। जिसमें लोगों को जनसंख्या की वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होने को प्रेरित किया जाएगा।

    फाउन्डेशन के प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना समय की मांग है। कानून लागू होने से तेजी से बढ़ती जनसंख्या वृद्धि पर तो अंकुश लगेगा ही साथ ही देश तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर होगा।

    जिला संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से देश व प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। जनसंख्या नियंत्रण अत्यधिक जरूरी है, जिससे संसाधनों पर बोझ कम हो और सभी को रोजी-रोटी मिल सके। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से देश पिछड़ता जा रहा है और देश के समक्ष अनेकों चुनोतियाँ खड़ी होने लगी है।

    बैठक में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने कहा कि प्रतिज्ञा दिवस से संबंधित डैमोंस्ट्रेशन वीडियो सहित अन्य विवरण शीघ्र ही सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को साझा की जाएगी। बैठक में मंच संचालन महासचिव धनेश्वर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संपर्क प्रमुख विक्रम चंद्राकर ने किया।

    इस दौरान प्रदेश संरक्षक अभय सिंह, जमशेदपुर महानगर के संरक्षक दिनेश कुमार, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसबीर कौर, महासचिव धनेश्वर सिंह, महिला विंग अध्यक्ष रीना चौधरी, जिला संयोजक सुमित श्रीवास्तव, पप्पू कुमार, अमिश अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, ह्नन्नी परिहार, सुनील झा, विक्रम चंद्राकर, पीयूष ईशु, रविशंकर तिवारी, अमित श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, राम प्रसाद सिंह, अमित राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब चार हाथों से ज्यादा नहीं घूमेगी फाइल, नौकरशाही के कामकाज में बड़े सुधार की तैयारी
    Next Article जुबिली पार्क में मुगल के नाम पर बोर्ड लगाने पर भाजपा बिफरी, पूछा- मुगल का शहर से क्या संबंध है

    Related Posts

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    July 31, 2026

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    July 31, 2026

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.