Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के बाद राजस्थान में फेरबदल की तैयारी? सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की लंबी बातचीत
    Breaking News राजनीति

    पंजाब के बाद राजस्थान में फेरबदल की तैयारी? सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की लंबी बातचीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब में कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी इसका असर पड़ता नजर आ रहा है. राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ एक बैठक की. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में बहुचर्चित फेरबदल पिछले कुछ समय से लटका हुआ है, और माना जाता है कि दोनों नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है.राजस्थान के प्रभारी AICC महासचिव अजय माकन ने राज्य के कई दौरे किए हैं और सभी विधायकों के बातचीत की हैं. राज्य में विभिन्न बोर्डों और निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों के अलावा, कैबिनेट में फेरबदल और उनके प्रति वफादार कुछ विधायकों को शामिल करने की मांग पायलट द्वारा पार्टी आलाकमान के सामने बार-बार रखी गई थी. लेकिन माकन के कई बार दौरे करने के बावजूद फेरबदल नहीं हुआ है.सूत्रों ने कहा कि इस बार हुई बैठक में पायलट को फिर से आश्वासन दिया गया है कि पार्टी में जल्द ही फेरबदल किया जाएगा. वहीं कल ही पार्टी नेतृत्व के जोर देने और पंजाब में अमरिंदर सिंह को बाहर करने के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस नेता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्णायक हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं. पायलट जुलाई 2020 तक राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री थे. हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बागी रवैया अपनाने के बाद उनसे ये दोनों ही पद वापस ले लिए गए थे. पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, राहुल और सचिन की बैठक के दौरान राजस्थान में पायलट की बहाली को लेकर गंभीर रूप से चर्चा की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया
    Next Article सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजयुमो बारीडीह मंडल ने लगाई प्रदर्शनी

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.