Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2021Updated:September 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे फेज में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रहीं. अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम महज 92 रनों पर सिमट गई. जवाब में केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 9 विकेट से जीत दिला दी. केकेआर की टीम ने लक्ष्य महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, वहीं अपने डेब्यू मैच में वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. आरसीबी को एकमात्र सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई.बता दें गेंदों के लिहाज से ये केकेआर की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है. केकेआर ने पहली बार कोई लक्ष्य 60 गेंद रहते हासिल किया है. वहीं आरसीबी ने पहली बार इतनी बड़ी हार झेली है. गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस ने हासिल की है. साल 2008 में मुंबई ने केकेआर को 87 गेंद पहले ही हरा दिया था. बता दें केकेआर ने आरसीबी को 15वीं बार मात दी है. वो आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई ने बैंगलोर को 17-17 बार मात दी है. पंजाब किंग्स से भी बैंगलोर को 15 मैचों में हार मिली है.अबु धाबी में टॉस की बाजी जरूर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जीती लेकिन इसके बाद इस टीम को हर मोर्चे पर हार मिली. कप्तान कोहली दूसरे ही ओवर में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली को प्रसिद्ध कृष्णा ने पैवेलियन भेजा. पडिक्कल भी पावरप्ले के आखिरी ओवर में लोकी फर्गुसन का शिकार हो गए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 22 रन बनाए. पडिक्कल के आउट होने के बाद केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने आरसीबी पर शिकंजा कस दिया. रसेल ने लगातार दो गेंदों पर श्रीकर भरत और फिर एबी डिविलियर्स को आउट कर बैंगलोर को बैकफुट पर धकेल दिया. 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मैक्सवेल को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर हसारंगा को भी निपटा दिया. हसारंगा आईपीएल डेब्यू में पहली ही गेंद पर आउट हो गए. रसेल ने महज 9 रन देकर 3 विकेट लिये और चक्रवर्ती ने 13 रन देकर 3 विकेट झटके. आरसीबी की टीम सिर्फ 92 रन पर सिमट गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब राशन की दुकानों पर सिर्फ अनाज ही नहीं पैन कार्ड, वोटर कार्ड का भी होगा काम
    Next Article पंजाब के बाद राजस्थान में फेरबदल की तैयारी? सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की लंबी बातचीत

    Related Posts

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.