Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से तीन दिनों की ताबड़तोड़ छापामारी के बाद यह बड़ी सफलता हासिल की है, बुधवार देर रात मानगो इलाके से शेख हुसैन को गिरफ्तार किया है , और उसका वह मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे उसने धमकी भरा मैसेज भेजा था, शेख हुसैन पर आरोप है कि उसने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति पूर्व राजनेता बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी,

    उसने व्हाट्सएप पर यह संदेश भेजकर दावा किया कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है और सलमान खान से बिश्नोई की दुश्मनी सुलझाने के लिए यह रकम मांगी जा रही है, धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई थी, जानकारी के अनुसार शेख हुसैन पेशे से साकची बाजार मे सब्जी बेचता है और उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें देखी थीं, उसी के आधार पर उसने यह कदम उठाया।
    शेख हुसैन ने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर, उसके व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था, 16 अक्टूबर को यह मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू किया, जिससे पता चला कि यह मैसेज जमशेदपुर से किया गया था, फिर क्या था मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से मानगो, जुगसलाई और बागबेड़ा में छापामारी की और अंततः शेख हुसैन को गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार को उसे जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।
    पुलिस अब यह पता लगाने मे जुटी है कि इसका कनेक्शन सही मे है या नहीं यह जाँच के बाद ही पता चलेगा,

    वंही परिवार का कहना है कि वे लोग काफी गरीब है किसी तरह सब्जी बेंच कर परिवार का भरण पोषण करते है, परिवार की माने तो शेख गलती से मैसेज किया है, वह तो बाजार मे सब्जी बेंच कर घर चलाता है.
    फिलहाल महराष्ट्र पुलिस बिना कैमरा जाँच की बातें कहा रही है, कैमरे पर उन्होंने कोई बात नहीं की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतूफान डाना का असर कोल्हान समेत जमशेदपुर शहर मे भी
    Next Article सरायकेला विधानसभा नामांकन स्थल बना रणभूमि

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.