गोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला:कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे खरसावां के रायजामा के गोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद किया जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बामनिरोधक दस्त के सहयोग से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया.

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाए गए बम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उक्त नक्सली डंप को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है एवं मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है.

