Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23-24 मार्च तक पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का किया जा रहा आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    23-24 मार्च तक पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का किया जा रहा आयोजन

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    23-24 मार्च तक पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का किया जा रहा आयोजन, माननीय मंत्री, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार करेंगे उद्घाटन

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कार्यक्रम स्थल गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण, जी.एम डीआईसी, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    पूर्वी सिंहभूम जिला में 23-24 मार्च 2025 तक प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है । गोपाल मैदान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय प्रसाद यादव, माननीय मंत्री, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 23 मार्च को किया जाएगा । इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया, मौके पर जीएम डीआईसी रवि शंकर प्रसाद, डीटीओ धनंजय व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । इस दौरान उन्होने मंच निर्माण, पंडाल, आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, स्टॉल निर्माण तथा विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में पीएमएफ़एमई के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वित्त पोषित इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी । महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा इस आयोजन का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य कर रहे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करना है । पीएमएफ़एमई की मदद से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता दी जाती है। यह योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को विकसित करने, उनका विस्तार करने और उनका उन्नयन करने में मदद करती है।

    23-24 मार्च तक पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रमंडल स्तरीय 'PMFME महोत्सव' का किया जा रहा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय मध्य विद्यालय कुंवर सिंह रोड के सरकारी स्कूल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
    Next Article तेंदूए ने युवक की गर्दन तोड़ी, मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.