Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने कहा, सोशल डिस्टैंसिंग बढ़ाएं और इमोशनल डिस्टैंसिंग घटाएं, रिश्तों को मजबूत करने का वक्त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    पीएम मोदी ने कहा, सोशल डिस्टैंसिंग बढ़ाएं और इमोशनल डिस्टैंसिंग घटाएं, रिश्तों को मजबूत करने का वक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना लॉकडाउन के बाद पैदा हुए हालात पर मन की बात…

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से लॉकडाउन के चलते होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी। उन्होंने उन लोगों की समस्या पर भी बात की जिनके साथ सेल्फ क्वारंटाइन होने की वजह से या फिर अस्पताल, एयरलाइन में काम करने की वजह से बुरा व्यवहार हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा यह समय यह समय सोशल डिस्टैंसिंग बढ़ाने का है लेकिन इमोशनल डिस्टैंसिंग घटना के है। पीएम मोदी ने कहा कि वे लोग आपको सुरक्षित रखने के लिए खुद को आइसोलेट कर रहे हैं इसलिए आपको उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए और सहयोग करना चाहिए।
    ‘रिश्तों को तरोताजा करने का समय’
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग जो कोरोना के संदिग्ध हैं उनके साथ भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टैंसिंग बनाने की जरूरत है न कि इमोशनल डिस्टैंस बनाने की। वे लोग आपको बचाने के लिए ही क्वारंटाइन में हैं। इसलिए उनके प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है। उनका सहयोग करने की आवश्यकता है। कोरोना से लड़ने का तरीका सोशल डिस्टैंसिंग है लेकिन इसका मतलब सोशल इंटरैक्शन को खत्म करने का नहीं है। यह समय रिश्तों को तरोताजा करने का है, उनमें जान फूंकने का है। यह समय हमें बताता है कि सोशल डिस्टैंसिंग घटाओ और इमोशनल डिस्टैंस घटाओ।
    घर में रहने वाले फ्रंट लान सोल्जर्सः मोदी
    उन्होंने कहा, ‘लड़ाई के अनेकों योद्धा ऐसे हैं जो घरों में नहीं, घरों के बाहर रहकर कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे हैं जो हमारे फ्रंट लाइन सोल्जर्स हैं।आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है। दरअसल ऐसी कई घटनाएं सामने आईं कि लोग अस्पताल में काम करने वालों, विदेश से आने वालों या फिर एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं। कई लोगों ने किराए पर रहने वाले लोगों को घर छोड़ने की धमकी भी दे डाली। उदयपुर में भी अस्पताल में काम करने वाले लोगों से कहा गया कि वे घर छोड़ दें। इसके अलावा एयरलाइन्स में काम करने वाली महिला की मां को दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया।
    इसी तरह कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें रिश्तेदार भी उन लोगों से इमोशनल दूरी बना लेते हैं जो कोरोना के संदिग्ध हैं या विदेश से लौटने के बाद सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील बहुत ही महत्वपूर्ण है।
    लॉकडाउन पर भी मांगी माफी
    लॉकडाउन की वजह से परेशानी का सामना कर रहे लोगों से पीएम मोदी ने माफी भी मांगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनिया के हालात देखने के बाद लगता है कि आपके परिवार को सुरक्षित रखने का यही एक रास्ता बचा है। बहुत से लोग मुझसे नाराज भी होंगे कि ऐसे कैसे सबको घर में बंद कर रखा है। आपको जो असुविधा हुई है, इसके लिए क्षमा मांगता हूं।
    प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि आपको बाहर नहीं जाना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है अपने अंदर न झांकें। इस दौरान आप पुराने शौक और यादों को ताजा कर सकते हैं और इसके अलावा परिवार के साथ रिश्तों को भी मजबूत कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कई लोगों से बात की जिन्होंने कोरोना से मुक्ति पाई है या फिर जो लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी बोले- लॉकडाउन से हुई परेशानी के लिए माफी मांगता हूं, आपको बचाने के लिए बस यही तरीका था
    Next Article कोरोना वायरस से बचाव व निपटारे हेतु सीएम हेमंत ने किया संबोधित

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.