Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का किया उद्घाटन, खरीदा सबसे पहला टिकट
    Breaking News Headlines

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का किया उद्घाटन, खरीदा सबसे पहला टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सबसे पहले टिकट भी खरीदा फिर झलक लेने के लिए अंदर गए। प्रधानमंत्री संगहालय में अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। बता दें कि पिछले माह पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था।

    कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है। हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी के लिए उनके परिवारों से भी संपर्क किया गया था।
    संग्रहालय में महत्वपूर्ण पत्राचार, कुछ व्यक्तिगत वस्तुओं, उपहार और यादगार वस्तुएं, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं। दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय आदि संस्थानों के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई। पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन की डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।

    अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल
    प्रधानमंत्री संग्रहालय में युवाओं को सूचना आसान और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी-आधारित संचार सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। प्रदर्शनी को अत्यधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टी-टच, मल्टी-मीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, इंटरेक्टिव स्क्रीन आदि लगाई गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली धर्म संसद में कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया गया, पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब
    Next Article आलिया भट्ट के हाथों में लगी मेहंदी तो झलके करण जौहर के आंसू

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.