Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में कैश बरामदगी पर पीएम मोदी का तंज, कहा- घर जाकर टीवी पर देखना, पड़ोस में नोटों का पहाड़ मिल रहा है
    Breaking News Headlines ओड़िशा राष्ट्रीय

    झारखंड में कैश बरामदगी पर पीएम मोदी का तंज, कहा- घर जाकर टीवी पर देखना, पड़ोस में नोटों का पहाड़ मिल रहा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड में कैश बरामदगी पर पीएम मोदी का तंज, कहा- घर जाकर टीवी पर देखना, पड़ोस में नोटों का पहाड़ मिल रहा है
    रांची: झारखंड में हो रही ईडी की छापेमारी में पीएम मोदी की भी एंट्री हो गई है. ओडिशा के नबरंगपुर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस छापेमारी का जिक्र किया है.

     

     

    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि अभी आप घर जाओगे तो टीवी पर देखना आज यहां पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं नोटों के पहाड़. लोगों के चोरी किए माल पकड़ रहा है मोदी वहां. आप मुझे बताइए मैं चोरी बंद कर दूं, इनकी कमाई बंद कर दूं, इनकी लूट बंद कर दूं तो मोदी को गाली देंगे कि नहीं देंगे. लेकिन गाली खा कर मुझे ये काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए. आप मुझे बताइए आपकी पाई-पाई बचानी चाहिए कि नहीं बचानी चाहिए. आपके हक का पैसा बचाना चाहिए कि नहीं बचाना चाहिए.

     

     

    एक बार मौका देकर देखिए : मोदी
    ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है… एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए, पांच साल में हम ओडिशा को नंबर वन बना देंगे। भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी। भाजपा के लिए आपका कल्याण ही सर्वोपरि है।

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया। आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है। भाजपा, छत्तीसगढ़ को संवार रही है।

     

     

    4 जून बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट : मोदी
    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 4 जून को बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट है। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आफ सबको निमंत्रण देने आया हूं। 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तारीख है। मैं आपको भाजपा के सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा कि आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार BJD जाएगी और BJP आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘संविधान को खत्म कर PM मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं’: राहुल गांधी
    Next Article कराइकेला में दो जगह झामुमो कार्यालय का युवा नेता सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    July 15, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    रापचा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 145 में 102 आवेदक सफल

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.