Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘संविधान को खत्म कर PM मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं’: राहुल गांधी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘संविधान को खत्म कर PM मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं’: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘संविधान को खत्म कर PM मोदी सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं’: राहुल गांधी
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोेबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

     

    भाजपा और RSS संविधान खत्म करना चाहते हैं
    अपने संबोधन की शुरुआत से ही गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी -इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो। उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका  लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं।

     

     

    जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिले
    उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे‘रिवर्स’कर देती है। गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी।

     

     

     

    BJP पर आदिवासियों का अपमान करने का लगाया आरोप
    उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनकली मसालों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 टन समान किया जब्त, दो फेमस ब्रांड के प्रोडक्टों में करते थे मिलावट
    Next Article झारखंड में कैश बरामदगी पर पीएम मोदी का तंज, कहा- घर जाकर टीवी पर देखना, पड़ोस में नोटों का पहाड़ मिल रहा है

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.